PM Modi Yojana 2023 : नई सरकारी योजना लिस्ट | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना | PM Modi Yojana List | प्रधानमंत्री सरकारी योजना सूची | PM Modi Yojana Apply | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना बताइए | PM Modi Yojana 2023 | PM Modi Yojana Registration

PM Modi Yojana 2023 : दोस्तों हमारे देश की भारत सरकार द्वारा  देश के नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए  PM Modi Yojana के अंतर्गत कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से नागरिकों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं को वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाया जा रहा है। आज हम प्रधानमंत्री मोदी योजना 2022 से जुड़ी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार ने अलग-अलग वेबसाइट को लांच किया है। इसके माध्यम से कई कल्याणकारी योजनाओं को सक्रिय किया जा रहा है। इन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और युवाओं व कृषि क्षेत्र में किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज हम आपके साथ PM Modi Yojana 2023 की जानकारियों को साझा करेंगे।

PM Modi Yojana

Table of Contents

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना सूची

हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के माध्यम से लोगों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। इन योजनाओं को चलाने का मुख्य उद्देश्य देश के सभी वर्गों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना व देश के सभी नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Modi Government Scheme In The National Interest By Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi 

दोस्तों स्थिति को देखते हुए देश में प्रतिदिन नई योजना को लांच किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है। अब तक 2014 से 19 तक मोदी जी की सरकार के माध्यम से विभिन्न प्रकार की लाभदायक योजनाओं को शुरू किया गया है। PM Modi Yojana के माध्यम से राज्य के निम्न वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को सहायता पहुंची है। इन सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाओं को लांच करती है। 

Features Of PM Modi Yojana 2023

योजना का नामPM Modi Yojana
विभागDifferent Ministry
किसके द्वारा की गईप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
योजना का प्रकारCentral Govt Scheme
लाभार्थीदेश के नागरिक
आवेदन का प्रकारOnline/Offline
उद्देश्यअच्छी सुविधा प्रदान करना

पीएम मोदी योजनाओं का उद्देश्य

PM Modi Yojana 2023 – इन सभी योजनाओं को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य देश को विकसित करना है और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। इन योजनाओं को चलाने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा और नागरिकों तक अच्छी सुविधाएं पहुंचेंगी, नागरिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे, जिससे उनका जीवन बेहतर बन सकेगा। 

देश के नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो पाएंगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छा रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। इन योजनाओं के माध्यम से देश में बेहतर वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है। इन सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी समय-समय परिस्थितियों के अनुसार पीएम मोदी योजना के माध्यम से योजना को लागू करते हैं। देश में आगे भी ऐसी लाभकारी योजनाओं को लांच किया जाता रहेगा।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना

PM Modi Yojana 2023 – दोस्तों हमारे देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को शुरू किया है। इस योजना को  बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इसके साथ ही भारत सरकार उन सभी प्रतिष्ठानों को समर्थन प्रदान करेगी और सब्सिडी प्रदान करेगी, जो इस योजना के तहत अपनी कंपनियों में बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करेंगे। 

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने से हैं उनको आत्मनिर्भर बनाने से हैं। इस योजना के माध्यम से भारत में रोजगार के अवसर बनेंगे। कोरोना काल में जिन लोगों का रोजगार छिन गया था, उन नागरिकों तक रोजगार पहुंचेगा। 

ऑपरेशन ग्रीन योजना

PM Modi Yojana 2023 – दोस्तों इस योजना को भारत सरकार के माध्यम से शुरू किया गया है। इस योजना को  कोरोनावायरस काल के दौरान ऑपरेशन ग्रीन के नाम से शुरू किया गया है। दोस्तों हमारे देश की केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के माध्यम से ऑपरेशन ग्रीन योजना को चलाया जा रहा है। इसका कार्यान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत देश में फल और सब्जियों का उचित मूल्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस योजना में आलू, प्याज, टमाटर के साथ फल और सब्जियों को सम्मिलित किया गया है। ऑपरेशन ग्रीन योजना के तहत आधुनिक खेती करने वाले किसानों को नुकसान ना हो इसके लिए इस योजना को चलाया जा रहा है।

मत्स्य सम्पदा योजना

PM Modi Yojana 2023 – दोस्तों यह जो आप सभी को पहले से ही पता है कि हमारे देश की सरकार ने 2023 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य बनाया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारे देश की सरकार ने मत्स्य संपदा योजना को शुरू किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र को निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन और डेयरी से जुड़े किसानों की आय को बढ़ाया जाएगा और निरंतर यही प्रयास किया जा रहा है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा। मत्स्य संपदा योजना हेतु केंद्र सरकार ने 20000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के तहत सरकार ने समंदर और तालाब की मछली पालन पर जोर दिया जाएगा। जिससे किसानों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

विवाद से विश्वास योजना

PM Modi Yojana 2023 – दोस्तों इस योजना को हमारे देश की केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों के विभिन्न कर मामलों का समाधान किया जाएगा। इस योजना के तहत आयकर विभाग और जो व्यक्ति टैक्स भरते हैं, उन सभी की अपीलों को वापस लेकर समाधान किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विवाद से विश्वास योजना को उन लोगों के लिए खास तौर से चलाया जा रहा है, जो आयकर विभाग द्वारा किसी उच्च मंच केंद्र द्वारा अपील जारी की गई थी। विवाद से विश्वास योजना के द्वारा देश में लगभग 45855 मामलों को सॉल्व किया गया है। इस योजना के तहत अब तक 72,780 करोड रुपए की टैक्स की राशि सरकार द्वारा प्राप्त कर ली गई है।

पीएम वाणी योजना

PM Modi Yojana 2023 – प्रधानमंत्री वाणी योजना को हमारे देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किया गया है। PM Modi WANI Yojana को 9 दिसंबर 2020 को लागू किया गया था। इस योजना के माध्यम से देश में सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिकों को वह सहायता मिलेगी और यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी।

इस लाभकारी योजना के माध्यम से देश में वाईफाई क्रांति होगी। जिससे व्यवसाय करने का तरीका भी बदल जाएगा और रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी होगी। इसके सफल कार्यान्वयन के लिए सरकार ने संपूर्ण देश में सार्वजनिक डाटा केंद्रों को स्थापित किया है। जिसके माध्यम से प्रत्येक नागरिक को वाई-फाई की सुविधा मिल सकेगी। 

उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना

PM Modi Yojana 2023 – दोस्तों भारत सरकार द्वारा संचालित उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को 11 नवंबर 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना के माध्यम से देश के घरेलू भी निर्माणों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रोत्साहन योजना में दवाएं, ऑटोकॉम्पोनेंट्स, ऑटोमोबाइल के साथ 10 और अन्य प्रमुख क्षेत्रों को |

सम्मिलित किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश में भी निर्माणों की बढ़ोतरी की जाएगी और देश को आयात पर निर्भर नहीं रहना होगा और देश से निर्यात अधिक होगा। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में बेहतरी आएगी। इस योजना के लिए भारत सरकार ने 1,45,980 करोड़ रुपए का बजट घोषित किया है।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना

दोस्तों प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से देश के किसानों को सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से देश की बिजली की बचत होगी। इस योजना को सरकार ने अब 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत 30.8 गीगावॉट की क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य बनाया है।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के सफलतापूर्वक चलने के लिए सरकार ने  34,035 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया  है। इस योजना के द्वारा सोलर पंप के अतिरिक्त ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा और अन्य निजी करण बिजली तंत्रों को भी किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके माध्यम से किसानों की इनकम बढ़ेगी और किसान आत्मनिर्भर बन पाएंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकेगी।

आयुष्मान सहकार योजना

PM Modi Yojana 2023 – दोस्तों आयुष्मान सरकार योजना को सरकार द्वारा घोषित किया गया है। इस योजना के द्वारा देश के स्वास्थ्य के क्षेत्र में  निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए हॉस्पिटल हेल्थ केयर फॉर एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना और आधुनिकरण विस्तार मरम्मत रिनोवेशन का कार्य किया जा रहा है।

इस योजना के तहत सहकारी समितियों को करीब 10000 करोड रुपए का लोन प्रदान किया गया है। इस लोन के माध्यम से सहकारी समितियां स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए इनकी स्थापना करेंगे। इस योजना के तहत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की भी मंजूरी दी गई है।

स्वामित्व योजना

स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके घरों के लिए संपत्ति कार्ड प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से  ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के पास उनके घरों के ऑफिशियल दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे। इस योजना का शुभारंभ हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के माध्यम से किया गया है। इस योजना को 11 अक्टूबर 2020 से शुरू किया गया था। PM Modi Swamitva Yojana में लगभग  6.62 लाख गानों को सम्मिलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की संपत्ति की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी और इसका डिजिटल बिलोरा निर्धारित किया जाएगा जिससे गांवों में विवाद नहीं होगा और विवादों में कमी आएगी। इस PM Modi Yojana के माध्यम से गांव की आबादी और जमीनी रिकॉर्ड भी सुरक्षित हो सकेगा। इसकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड राजस्व विभाग द्वारा एकत्रित की जाएगी। 

पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड

प्रधानमंत्री मोदी जी के माध्यम से पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड को शुरू किया गया है। इस PM Modi Yojana की घोषणा 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी। PM Modi Health ID Card Yojana के माध्यम से मरीज की पूरी जानकारी एक मेडिकल रिकॉर्ड के रूप में दर्ज की जाएगी।

इसके लिए पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड बनाया जाएगा। यह आधार कार्ड की तरह कार्य करेगा। इस कार्ड के द्वारा मरीजों को अपना भौतिक रिकॉर्ड संभाल के रखने की आवश्यकता नहीं है। इस कार्ड के माध्यम से ही सारी जानकारी सुरक्षित हो जाएगी। मरीज की पूरी मेडिकल रिकॉर्ड की जानकारी को हेल्थ आईडी कार्ड में सुरक्षित रखा जाएगा। इस कार्ड को सरकार के माध्यम से जारी किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत भारत के 80 करोड़ नागरिकों को जो गरीब श्रेणी में आते हैं, उन्हें 5 किलो गेहूं या फिर चावल निशुल्क दिया जाएगा। इसकी घोषणा हमारे देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई है। इस योजना को 30 जून 2020 को घोषित किया गया है। 

इस PM Modi Yojana को घोषित करने का निर्णय कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान लिया गया था। इस योजना के माध्यम से देश भर में गरीब नागरिकों को राशन प्रदान किया गया है। समय की नाजुक स्थिति को देखते हुए देश की सरकार ने इस योजना को नवंबर 2020 तक बढ़ा दिया था। इस योजना से देश की 800000000 गरीब जनता लाभान्वित हुई है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण तथा शहरी)

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारे देश की केंद्र सरकार देश के सभी निम्न वर्गों पिछड़े वर्गो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और मध्यम वर्ग के नागरिकों को जिनके पास अपने खुद के कच्चे मकान है या फिर उन जिनके पास मकान ही नहीं है, ऐसे नागरिकों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू किया गया है। 

इस योजना में वर्ष 2023 तक सभी लाभार्थी व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाएगा और उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचा कर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभार्थी मनाया जाएगा। अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप हमारी वेबसाइट पर आकर इस योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत व देश के सभी नागरिकों को सम्मिलित किया जाएगा। इस योजना को चलाकर सरकार देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं और स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है और इस योजना की जानकारी सभी नागरिकों तक पहुंचे, इसके लिए सरकार कई जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। इस योजना में सम्मिलित होकर नागरिक ₹500000 तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। इस योजना में नागरिक गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज निशुल्क करा सकते हैं।

अगर आप भी इस PM Modi Yojana का लाभ लेना चाहता है तो आप हमारी वेबसाइट पर इस योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों इस योजना में देश के कुछ अस्पतालों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें ₹500000 तक का इलाज आप निशुल्क करा सकते हैं। साथ ही बीमारियों की जानकारी भी सूचीबद्ध की गई है कि आप किस बीमारी का इलाज निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना

PM Modi Atal Pension Yojana के माध्यम से केंद्र सरकार देश के विभिन्न वर्गों के नागरिकों को पेंशन उपलब्ध करा रही है। जिन व्यक्तियों की आयु 60 वर्ष से ऊपर हो गई है, उन व्यक्तियों को मासिक तौर पर सुरक्षित भविष्य हेतु पेंशन प्रदान की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी वृद्ध व्यक्तियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

  प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना वृद्ध व्यक्तियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य करती है। अगर आप इस PM Modi Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करें। यहां हमारी वेबसाइट पर इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। 

मातृत्व वंदना योजना

मातृत्व वंदना योजना के तहत हमारे देश की केंद्र सरकार देश की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए ₹6000 की धनराशि प्रदान कर रही है। PM Modi Matritva Vandana Yojana अंतर्गत गर्भधारण करने वाली और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी। अगर आप इस PM Modi Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

नेशनल एजुकेशन पालिसी योजना

दोस्तों हमारे देश की केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में  विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। इसके साथ ही नेशनल एजुकेशन पॉलिसी योजना के माध्यम से देश के सभी स्कूल और कॉलेजों की शिक्षा नीति रेडी की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2030 तक देश के सभी स्कूली शिक्षा में 100% जी ई आर के साथ पहले विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय तक शिक्षा को सार्वभौमीकरण रूप प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी योजना में काफी बदलाव की है।

पहले देश में 10th प्लस टू का पैटर्न फॉलो किया जाता था परंतु अब नई शिक्षा नीति के अनुसार इस पैटर्न को बदल दिया गया है। अब इस पैटर्न को बदलकर  5+3+3+4 का पैटर्न बना दिया है। अब इस पैटर्न को ही फॉलो किया जाएगा। इस पैटर्न में 12 वर्ष की स्कूली शिक्षा होगी और इसके साथ 3 साल की फ्री स्कूली शिक्षा निर्धारित होगी। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य भारत में चलाई जा रही शिक्षा नीति को वैश्विक स्तर पर लेकर आना है। इस PM Modi Yojana के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उसकी गुणवत्ता को बढ़ाना है, जिससे देश के सभी बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे।

अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजना

अंत्योदय अन्न योजना को हमारे देश की केंद्र सरकार ने शुरू किया है। इस PM Modi Yojana के माध्यम से देश के बहुत ही गरीब नागरिकों को सहायता पहुंचाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक अंत्योदय राशन कार्ड धारक व्यक्ति को 35 किलो राशन प्रदान किया जाएगा। यह राशन नागरिक को ₹2 प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जाएगा और ₹3 प्रति किलोग्राम के हिसाब से चावल प्रदान किया जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड को केवल उन नागरिकों को दिया जाएगा, जो असहाय हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है।

स्वनिधि योजना

PM Modi Svanidhi Yojana को हमारे देश की केंद्र सरकार के माध्यम से देश में रेहड़ी लगाने वाले और पटरी पर सामान बेचने वाले व्यक्तियों के लिए शुरू किया गया है। इस PM Modi Yojana के माध्यम से ऐसे नागरिकों को नए सिरे से कार्य शुरू करने के लिए सहायता दी जाएगी। जो व्यक्ति अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें केंद्र सरकार के माध्यम से ₹10000 का लोन प्रदान किया जाएगा। जिससे वह अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित कर पाएंगे।

इस योजना में जो लोन राशि दी जाएगी उसे किस्तों में चुकाना होगा। PM Modi Svanidhi Yojana में देश के स्ट्रीट वेंडर ठेले वाले होकर ठेली लगाने वाले फल वाले और रेहड़ी लगाने वाले 50 लाख से अधिक नागरिकों को सम्मिलित किया जाएगा और उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा। अगर आप इस PM Modi Yojana का लाभ लेना चाहते हैं तो इसकी संपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां जाकर आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें और इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें। 

PM Modi Yojana 2023 List

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत देश के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण जैसे की फसलों में सूखा पड़ जाने और बाढ़ आने के कारण होने वाले नुकसान उसे बचाने के लिए  बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। PM Modi Fasal Bima Yojana के माध्यम से  प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान  की भरपाई की जाएगी। इसकी भरपाई  किसानों की बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश के किसानों को करीब ₹200000 तक का फसल बीमा दिया जाएगा। जो किसान इस बीमा का लाभ उठाना चाहते हैं तो वह हमारी ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां इस PM Modi Yojana की पूरी जानकारी उपलब्ध है। इस योजना पर केंद्र सरकार 8800 करोड रुपए खर्च करेगी।

प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना

प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना के माध्यम से हमारे देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा। इस योजना को भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है। PM Modi Dhan Laxmi Yojana के माध्यम से महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और रोजगार स्थापित कर सकेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ₹500000 का लोन प्रदान करेगी। इस धनराशि पर जो भी ब्याज लगेगा, वह केंद्र सरकार के माध्यम से बहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना से देश की गरीब महिलाओं को लाभान्वित  किया जाएगा। जो महिलाएं अपना खुद का रोजगार स्थापित करना चाहती हैं, वह हमारी वेबसाइट पर विजिट करें। यहां जाकर जानकारी प्राप्त करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फ्री सिलाई मशीन योजना

PM Modi Silai Yojana के माध्यम से गरीब महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरु कर सकेंगे और घर बैठे पैसे कमा सकेंगे। PM Modi Free Silai Machine Yojana में  देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों की महिलाओं को सम्मिलित किया जाएगा। श्रमिक महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। देश के प्रत्येक राज्य में  50,000 से अधिक महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच की होनी चाहिए। इस योजना की जानकारी हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप यहां जाकर इस योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Balika Anudan Yojana

बालिका अनुदान योजना के माध्यम से देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल श्रेणी के परिवार की बेटियों को विवाह हेतु आर्थिक सहायता दी जाएगी। बीपीएल परिवारों में अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए केंद्र सरकार की ओर से ₹50000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस PM Modi Yojana में केवल देश के उन परिवारों को सम्मिलित किया जाएगा जिनकी वार्षिक आय ₹15000 से कम है। इस योजना का लाभ बेटी की शादी होने पर और उसकी उम्र 18 वर्ष पूरे होने पर दी जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के सभी गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर और छोटे किसानों को वित्तीय सहायता पहुंचाई जा रही है। जिन किसानों के पास खेती करने योग्य भूमि 2 हेक्टेयर है, उन किसानों को इस योजना में सम्मिलित किया जा रहा है और ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह धनराशि किसानों को ₹2000 की 3 सामान किस्तों में प्रदान की जा रही है। यह धनराशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जो किसान इस PM Modi Yojana का लाभ लेने के इच्छुक हैं वह हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां इस योजना से जुड़े संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।

फ्री सोलर पैनल योजना

दोस्तों भारत सरकार के माध्यम से किसानों के हित के लिए फ्री सोलर पैनल योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से देश के किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए सोलर पैनल लगवा सकेंगे। इसके लिए सिंचाई पंप भी लगवाए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से किसानों को उनकी फसलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी  जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

इस योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे सोलर पैनल के द्वारा किसानों के खेत में लगे सोलर प्लांट से बिजली उत्पन्न होगी। इस बिजली को किसान बिजली कंपनियों को बेच सकेंगे और अतिरिक्त आय कमा सकें।गे अतिरिक्त आय के रूप में किसानों को ₹6000 प्राप्त हो सकेंगे। इस PM Modi Yojana को कुसुम योजना के नाम से भी जाना जाता है। किसान सोलर सिंचाई पंप की स्थापना करके पेट्रोलियम ईंधन की लागत को खत्म कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने आने वाले 10 वर्षों के लिए  48000 करोड़ रूपये का बजट घोषित किया है।

प्रधानमंत्री रोजगार योजना

PM Modi Rojgar Yojana के माध्यम से  देश के बेरोजगार युवा  रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। इस PM Modi Yojana के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।  इसके लिए सरकार बेरोजगार युवाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराएगी। जो नागरिक इस योजना में सम्मिलित होकर लोन लेना चाहते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि बेरोजगार नागरिक के द्वारा शुरू किए जाने वाले व्यवसाय की कुल लागत करीब ₹200000 तक होनी आवश्यक है और नागरिक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी आवश्यक है। 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

किसान मानधन योजना के तहत देश के सभी  किसानों को  सम्मिलित किया जाएगा। इसमें उन किसानों को सम्मिलित किया जाएगा जो छोटे और सीमांत है, ऐसे किसानों को बुढ़ापे में भी आत्मनिर्भर बनाए रखने के लिए सरकार पेंशन राशि प्रदान करेगी। इस PM Modi Yojana में केवल 60 वर्ष की आयु वाले किसानों को सम्मिलित किया जाएगा, उन्हें अच्छे से जीवन यापन करने के लिए ₹3000 की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।

इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी व्यक्ति को 50% प्रीमियम भरना होगा 50% प्रीमियम सरकार भरेगी। जो किसान बुढ़ापे में इस योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं वह इस योजना के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री योजनाओ की सूची 2023 | PM Modi Yojana List

किसानो के लिए शुरू की गयी योजनाए

देश के युवाओ के लिए शुरू की गयी योजनाए

  • प्रधानमंत्री रोजगार योजना
  • आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
  • पीएम मुद्रा लोन योजना
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • पीएम वाणी योजना

पीएम पेंशन योजनाए

महिलाओ के लिए शुरू की गयी योजनाए

गरीबो के लिए शुरू की गयी योजनाएँ

Note : दोस्तों यदि आप इन योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो आप उस PM Modi Yojana का नाम कमेंट बॉक्स में दर्ज करें और अपनी समस्या को हमारे साथ साझा करें हम जल्दी ही उस PM Modi Yojana की जानकारी  आप तक पहुंचाएंगे और आपकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे 

अधिक जानकारी के लिए : यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment