PM Swamitva Yojana 2023-2024 Apply | प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना ऑनलाइन पंजीकरण | Swamitva Yojana Application Form | स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना
PM Swamitva Yojana 2023-2024 :- जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा डिजिटल इंडिया का स्वप्न देखा गया है। मोदी जी द्वारा इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत सी ऑनलाइन स्कीम को लांच किया गया है। PM Swamitva Yojana 2021 को भी मोदी जी द्वारा डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|
इस योजना के तहत मोदी जी द्वारा एक ग्राम स्वराज्य पोर्टल को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर ग्राम समाज से संबंधित सभी समस्याओं की जानकारी निहित रहेगी। इस पोर्टल के जरिए किसान अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं ई ग्राम स्वराज पोर्टल को पंचायती राज मंत्रालय ने शुरू किया है।
आज हम आपको अपनी इस लेख के जरिए PM Swamitva Yojana 2023-2024 से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि स्वामित्व योजना क्या है? इसके लाभ क्या है? इसकी पात्रता क्या है? और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आप किस प्रकार कर सकती हैं? आदि के बारे में सभी जानकारी देंगे अतः आप हमारे इस आर्टिकल के साथ अंत तक बनी रहे।
Table of Contents
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है? 2023-2024
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भू मालिकों को PM Swamitva Yojana 2021 के अंतर्गत संपत्ति कार्ड का वितरण करने की घोषणा की गई है मोदी जी द्वारा यह कहा गया है कि इस स्कीम के तहत देश के लगभग एक लाख प्रॉपर्टी धारकों के मोबाइल फोन पर एक एसएमएस के जरिए लिंक भेजा जाएगा जिसके द्वारा देश के प्रॉपर्टी धारक अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
इसके पश्चात संबंधित राज्य सरकारी संपत्ति कार्ड को फिजिकल रूप में प्रदान करेंगे गांव के लोगों को PM Swamitva Yojana 2023-2024 के जरिए अब बैंक से कर्ज लेने में भी सरलता होगी | सूत्रों की जानकारी के हिसाब से 11 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री मोदी जी हरियाणा के 221 यूपी के 346 महाराष्ट्र की 100 मध्य प्रदेश के 44 उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव के लोगों को आबादी की जमीन के मालिकाना हक के कागजात प्रदान करेंगे।
इस स्कीम के जरिए लोगों की संपत्ति की डिजिटल रूप में जानकारी को रखा जाएगा प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत राजस्व विभाग द्वारा गांव की जमीन की आबादी का रिकॉर्ड इकट्ठा करना आरंभ कर दिया गया है इसके साथ विवादित जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा digital arrangement को शुरू किया गया है।
स्वामित्व योजना के तहत 653 गांव में हुआ शुरू कार्य (सुल्तानपुर)
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाली आबादी की जमीन का मालिकाना हक उनको दिया जाएगा PM Swamitva Yojana 2021 को मात्र 10 गांव में शुरू किया गया है इसके पश्चात दूसरे चरण में इस स्कीम को 200 गांव में शुरू किया गया था।
अब 653 गांव में इस स्कीम के तहत कार्य को शुरू करने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। यह दिशा निर्देश जिलाधिकारी रवीश गुप्ता जी द्वारा दिए गए हैं। घरौनी का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्र के लोग विभिन्न कार्यों में कर सकते हैं। इस PM Swamitva Yojana 2023-2024 के जरिए अब भूमि पर होने वाले विवादों पर रोक लगेगी। घरौनी देने के लिए ड्रोन के द्वारा सर्वे होगा और सर्वे के बाद चिन्हित गांव के नागरिकों की आबादी की भूमि का मानचित्र लिया जाएगा।
इसके पश्चात रखवा निर्धारण होगा और आपत्तियां भी सुनी जाएंगी। इन आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात जमीन के रिकॉर्ड की फीडिंग राजस्व रिकॉर्ड में होगी इसके बाद नागरिकों को खरौनी तथा खतौनी की नकल दी जाएगी। इस स्कीम के जरिए विवादों में होने वाली वृद्धि को रोका जा सकता है। खरौनी पर लोगों को कर्ज भी दिया जाएगा। स्वामित्व योजना के तहत 653 ग्रामीण क्षेत्रों में काम को शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द ही बचे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्य को शुरू किया जाएगा।

Progress of PM Swamitva Scheme
Chunna Marking Completed | 31281 Villages |
Drone Survey Completed | 31281 Villages |
Drone Data Processing Completed | 23513 Villages |
Ground Truthing Completed | 6667 Villages |
Enquiry Process Completed | 817 Villages |
Final Maps Generated | 1247 Villages |
Property Card Prepared | 3052 Villages |
Property Card Distributed | 2626 Villages |
Key Points Of PM Swamitva Yojana 2021
योजना का नाम | पीएम स्वामित्व योजना |
विभाग | पंचायती राज मंत्रालय |
घोषणा | पीएम मोदी द्वारा 24 अप्रैल 2020 |
आरंभ तिथि | 24 अप्रैल 2020 |
उद्देश्य | लोन लेने में सुविधा |
वेबसाइट | https://egramswaraj.gov.in |
PM Swamitva Yojana Property Card
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि अब तक सरकार की पास गांव की आबादी की जमीन का कोई भी रिकॉर्ड नहीं था मोदी जी द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए PM Swamitva Yojana 2021 को शुरू किया गया है इस स्कीम के माध्यम से 11 अक्टूबर 2020 को देश के 663 गांवों के 1 दशमलव 32 लोगों को आबादी की जमीन का मालिकाना हक के कागजात दिए जाएंगे इस स्कीम के जरिए गांव की जमीन में होने वाले विवादों को भी रोका जाएगा 11 अक्टूबर 2020 को सरकार द्वारा मालिकाना हक के कागजात के साथ-साथ डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड भी बांटे जाएंगे।
PM Swamitva Yojana 2021
स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत गांवों के लोगों की आवासीय संपत्ति के अभिलेख में पूरा ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। PM Swamitva Yojana 2023-2024 के तहत ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों से जुड़ी भौतिक प्रतियां प्रॉपर्टी मालिकों को दी जाएंगी। वास्तव में PM Swamitva Yojana 2023-2024 गांव में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत ही कारगर और मददगार साबित हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘स्वामित्व योजना’ के तहत एक लाख प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी कार्ड्स बांटे हैं। जिससे ये लाभार्थी फिजिकल कॉपी के साथ-साथ डिजिटल संपत्ति कार्ड भी सम्बन्धित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर इस स्कीम की शुरुआत की. इस स्कीम का मकसद गांव में रहने वाले लोगों को अपनी संपत्ति के दस्तावेज उपलब्ध कराना है|
Pradhanmantri Swamitva Yojana 2023-2024 का उद्देश्य
अपनी प्रॉपर्टी के ओनरशिप कार्ड पाने के बाद लोग उस संपत्ति पर लोन ले सकेंगे। वे इसे गारंटी के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे। बैंकों से इस पर और भी कई तरह के बेनिफिट लिए जा सकेंगे। इससे गांवों में भूमि के विवाद को भी खत्म करने में मदद मिलेगी।
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि 24 अप्रैल का दिन पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है परंतु वर्तमान समय में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया गया पीएम स्वामित्व योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण किसानों की जमीनों की ऑनलाइन जानकारी रखना है सरकार PM Swamitva Yojana 2021 के माध्यम से भूमि की ऑनलाइन देखरेख मुहैया कराना चाहती है इसके साथ ही किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक भी इस स्कीम के माध्यम से दिया जाएगा।
PM Swamitva Yojana 2023-2024 का लाभ
- गांव के ज्यादातर लोगों के पास अपनी जमीन का कोई रिकॉर्ड नहीं है ,
- मालिकाना हक साबिक करने के लिए लोगों के पास कोई कागजात भी नहीं हैं।
- इस योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों की आवासीय जमीन का मालिकाना हक तय करना और उसका रिकॉर्ड बनाना है।
- PM Swamitva Yojana 2021 के जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों को आवासीय जमीन की सम्पत्ति का अधिकार मिल सकेगा।
- जमीन की पैमाइश के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी।
- जमीन की पैमाइश के लिए गूगल मैपिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
- ग्रामीण इलाकों में आवासीय संपत्ति का रिकॉर्ड बन जाने के बाद
- संपत्ति के मालिकों से टैक्स की वसूली भी की जा सकेगी।
- गांवों से आने वाले इस टैक्स से गांवों के इंफ्रक्सट्रक्चर के विकास लिए इसस्तेमाल किया जा सकेगा।
- ऑनलाइन होने की वजह से लोग अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन देख सकेंगे।
- ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जमीन का ब्यौरा मुहैया रहेगा।
- PM Swamitva Yojana 2021 से सभी ग्राम समाज के काम ऑनलाइन हो जाएंगे।
- ई ग्राम स्वराज पोर्टल लोगों को उनकी जमीन के मालिकाना हक का सर्टिफिकेट भी देगा।
Swamitva Yojana Property Card कैसे डाउनलोड करें?
देश के जो भी प्रॉपर्टी धारक सरकार के द्वारा दिए जाने वाले संपत्ति कार्ड को डाउनलोड करने के इच्छुक हैं तो वह हमारे द्वारा बताए गए इस टैक्स को फॉलो कर सकते हैं
- PM Swamitva Yojana के तहत मोदी जी द्वारा एक बटन दबाते ही देश के करीब एक लाख प्रॉपर्टी मालिकों को एक एसएमएस प्राप्त होगा।
- इसके पश्चात उन्हें इस एसएमएस को खोलना होगा।
- s.m.s. खोलने के पश्चात आपको इस s.m.s. में एक लिंक मिलेगा।
- आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आपके समक्ष एक नया इंटरफ़ेस खुलकर आ जाएगा।
- अब आप यहां से प्रॉपर्टी कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- राज्य सरकार ने अपने राज्य के प्रॉपर्टी धारकों को संपत्ति कार्ड का वितरण भी करेंगी।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं तो हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको PM Swamitva Yojana 2023-2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

- इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- अब आपको इस होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके समक्ष एक form आएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट की टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका फॉर्म सफलतापूर्वक भर जाएगा।
- आपको रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए या मेल आईडी के माध्यम से मिल जाएगी
Conclusion
दोस्तों आज हमने आपको अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से PM Swamitva Yojana 2023-2024 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्रदान कर दी है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जरूरी जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। यदि आप PM Swamitva Yojana 2023-2024 से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे। हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Also Read :- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना