Mera Ration Mobile App | mera ration app download link | my ration app | mera ration app download apk | mera ration application download | मेरा राशन ऐप डाउनलोड करें
Mera Ration Mobile App 2021 : राशन लेने वाले नागरिकों की बहुत सहायता करती है यह एप्लीकेशन , घर बैठे निपटाएं राशन कार्ड से जुड़े काम, डीलर बदलना भी हुआ आसान|
दोस्तों केंद्र सरकार ने एक ऐसी एप्लीकेशन लॉन्च की है |जिसके माध्यम आपको आधार सीडिंग की सुविधा प्राप्त होगी| यदि आपका आधार कार्ड आपके राशन कार्ड से लिंक नहीं है तो आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से इसे आसानी से लिंक कर सकते हैं और यह काम बहुत ही कम समय में में किया जा सकता है|

Table of Contents
मोबाइल ऐप से मिलेगा राशन
हमारे देश की केंद्र सरकार ने Mera Ration Mobile App को लॉन्च किया है| इस एप्लीकेशन की सहायता से लोग घर बैठे राशन कार्ड से जुड़े कई कार्य निपटा सकते हैं और इस एप्लीकेशन के माध्यम से नागरिक राशन भी प्राप्त कर सकता है | मेरा राशन मोबाइल एप्लीकेशन को देश के उपभोक्ता मंत्रालय के माध्यम से जारी किया गया है| ताकि ऑनलाइन कॉन्टैक्टलेस राशन से जुड़े कार्य को प्रोत्साहन मिले|
उपभोक्ता मंत्रालय के अंतर्गत खाद्य वितरण प्रणाली या पीडीएस कार्य करता है | राशन के वितरण के लिए पीडीएस दुकान एक माध्यम का कार्य करती है लोगों को राशन लेने के लिए दुकानों पर ना जाना पड़े इसलिए सरकार ने Mera Ration Mobile App को लॉन्च किया है| आम नागरिक मेरा राशन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से घर बैठे ही राशन प्राप्त कर सकते हैं|

Highlights of Mera Ration Mobile App
योजना का नाम | Mera Ration Mobile App |
आरम्भ की गई | खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग, भारत सरकार |
वर्ष | 2021 |
लाभार्थी | सभी राज्यों के लोग |
मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | One Nation One Ration Card योजना के लाभ दिलाना |
लाभ | राशन वितरण की सेवाओं को सुलभ और आसान बनाना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/ |
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना
हमारे देश की केंद्र सरकार ने अभी कुछ समय पहले ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (ONORC) सिस्टम शुरू किया है इसके अंतर्गत Mera Ration Mobile App का प्रयोग किया जा रहा है| दोस्तों यह राशन कार्ड (वन नेशन वन राशन कार्ड) उन लोगों के लिए बहुत ही मददगार हैं जो अक्सर कामकाज के लिए 1 जिले से दूसरे जिले या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य आते जाते रहते हैं और बीच-बीच में आपने घर भी लौटते हैं. इसलिए हमारे देश की केंद्र सरकार ने इस वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम को शुरू किया है|
वन नेशन वन राशन कार्ड पूरी तरीके से डिजिटल प्रणाली पर आधारित है इसमें आपको राशन कार्ड की किताब ले जाने की भी आवश्यकता नहीं है आप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं आप जहां कहीं भी रहे इस डिजिटल राशन कार्ड के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं|

डिजिटल वन नेशन वन राशन कार्ड
वन नेशन वन राशन कार्ड को पूर्णतया डिजिटल बनाया गया है और इसकी अन्य सुविधाएं भी बढ़ा दी गई है. उपभोक्ता मंत्रालय ने प्रवासी कामगारों को सुविधा प्रदान करने के लिए Mera Ration Mobile App लांच किया है| यह एप्लीकेशन पूरे देश भर में दो भाषाओं में उपलब्ध है जैसे भाषा– हिंदी और अंग्रेजी और Mera Ration Mobile App का प्रयोग करना बहुत ही सरल है| Mera Ration Mobile App के माध्यम से आप अपने नजदीकी उपलब्ध राशन की दुकान की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

राशन की दुकान पर उपलब्ध राशि की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं आपको यह भी आसानी से पता चल जाएगा कि राशन की दुकान में अनाज उपलब्ध है या नहीं और आपके कार्ड से पिछले 6 महीने में कितनी बार ट्रांजैक्शन हुआ है या नहीं राशन कार्ड के लिए अब आधार सीडिंग की सुविधा भी उपलब्ध है|
नीचे दिए हुये लिंक को क्लिक करके Mera Ration Mobile App को डाउनलोड करें :
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.onenationonecard
Mera Ration Mobile App से जुड़े जरुरी दस्तावेज
दोस्तों मेरा राशन एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपने राशन कार्ड को आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं, और राशन कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं. यदि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है इसकी जानकारी भी आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं राशन कार्ड से कितना राशन दिया गया है या आपके घर की नजदीक कितने राशन डीलर मौजूद हैं, यह सभी जानकारी आप Mera Ration Mobile App के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं|

आप अपनी इच्छा के अनुसार राशन डीलर का चयन कर सकते हैं आपको इस एप्लिकेशन के माध्यम से यह भी पता चल जाएगा कि राशन डीलर आपके घर से कितनी दूरी पर है और उस राशन डीलर का नाम क्या है व डीलर का लाइसेंस नंबर और पता सारी जानकारी आप मेरा राशन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं आप पूरे देश भर में किसी भी राज्य जाकर इस राशन कार्ड की एप्लीकेशन के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं Mera Ration Mobile App में गूगल मैप भी कनेक्ट है|
मोबाइल पे कैसे करे रजिस्ट्रेशन स्टेप बाय स्टेप सीखे:
- दोस्तों आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा|
- उसके बाद “मेरा राशन मोबाइल एप्लीकेशन” को डाउनलोड कर लेना होगा|
- फिर मोबाइल एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन कराने का एक ऑप्शन आएगा|
- यदि आप किसी अन्य राज्य में है तो आप वहां से रजिस्ट्रेशन कर राशन प्राप्त करके लाभ ले सकते हैं|
- इसके लिए आपको अपने राशन कार्ड की संख्या दर्ज करनी होगी|
- राशन कार्ड संख्या दर्ज करते ही आपके राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी
- आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी|
- इस राशन कार्ड पर जितने लोगों के नाम होंगे अर्थात जितने मेंबर इस राशन कार्ड में जुड़े हुए होंगे|
- उनकी जानकारी आपको मिल जाएगी आप अपने आधार नंबर को भी यहां से देख सकते हैं|
- ऐप के माध्यम से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कितना गेहूं और चावल प्राप्त हो रहा है|
- उसकी कीमत और क्वांटिटी क्या है और आने वाले समय में आप को कितना राशन मिलना शेष है|
आधार कार्ड लिंक करना सीखे
दोस्तों यदि आपको यह ज्ञात करना है कि आपका राशन कार्ड वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत है या फिर नहीं तो आपको बता दें कि इसकी सुविधा भी Mera Ration Mobile App में उपलब्ध है|
- आप मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से एलिजबिलिटी के ऑप्शन में जाकर यह जानकारी पता लगा सकते हैं |
- यहां आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने राशन कार्ड की संख्या दर्ज करनी है
- फिर कुछ ही देर में आपको पता लग जाएगा
- कि आपका राशन कार्ड इस योजना के अंतर्गत आता है या नहीं
- Mera Ration Mobile App में आधार सीडिंग की सुविधा भी उपलब्ध है |
- यदि आप का राशन कार्ड आधार से कनेक्ट नहीं है तो आप इसे आसानी से कनेक्ट कर सकते है|
Conclusion
दोस्तों आज हमने अपने लेख के माध्यम से आपको Mera Ration Mobile App से संबंधित जानकारी प्रदान की| हम आशा करते हैं हमारे द्वारा दर्ज की गई है यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी| ऐसी लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए |हमारा लेख ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद|