Yuva Sambal Yojana 2023 | मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना ऑनलाइन आवेदन | राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Yuva Sambal Yojana Status | Yuva Sambal Yojana Rajasthan In Hindi
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 :- जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में बेरोजगारी इस समस्या कितनी ज्यादा बढ़ गई है आज बहुत से युवक शिक्षित होने के बाद भी नौकरी नहीं कर रहे हैं ऐसे में सरकार का कर्तव्य है कि वह इन सभी बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार दे और अगर सरकार रोजगार देने में सक्षम नहीं है तो उन्हीं बेरोजगारी भत्ता दे राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2023 को शुरू किया गया है|

आज हम आपको अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से Yuva Sambal Yojana 2023 से जुड़ी सभी अहम जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? इसके लाभ क्या है? इसकी पात्रता क्या है? महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट क्या है? तथा आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? आदि के बारे में आज आपसे बात करेंगे।
Table of Contents
राजस्थान मुख्यमंत्री Yuva Sambal Yojana 2021 क्या है?
राज्य सरकार ने इस बेरोजगारी भत्ता योजना को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना नाम दिया है। इस बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बेरोजगार पुरुष युवको को प्रतिमाह 3000 रूपये जबकि महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को 3500 रूपये सहायता राशि के तौर पर दिए जायेगे। राजस्थान सरकार की Yuva Sambal Yojana 2023 के जरिए सभी बेरोजगार नागरिकों को वित्तीय सहायता प्राप्त होगी जिससे उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है आत्मनिर्भर बन सकेंगे इसके साथ ही राज्य के युवा स्वयं का खर्च भी करने में सक्षम बनेंगे।
Yuva Sambal Yojana 2023 में दी जाने वाली राशि
कैटेगरी | राशि |
पुरुष | 3000 रूपए |
महिला | 3500 रुपए |
ट्रांसजेंडर | 3500 रुपए |
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 में लाभ लेने वाले लाभार्थी
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ राजस्थान राज्य के हर एक नागरिक को दिया जाएगा इस योजना का लाभ उन सभी लोगों को मिलेगा जो शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं उनके पास नौकरी नहीं है इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के लोगों को आवेदन करना होगा आवेदन करने के लिए आवेदक राजस्थान का मूलनिवासी होना आवश्यक है अगर कोई महिला ऐसी है जिसकी शादी राजस्थान की किसी मूलनिवासी पुरुष के साथ हुई है तो वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
Key highlights of Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2021-2023
आर्टिकल किसके बारे में है | Yuva Sambal Yojana 2021- |
आर्टिकल किस ने लांच किया | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राजस्थान की बेरोजगार नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार युवकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021 |
कब तक उठा सकती है मुख्यमंत्री Yuva Sambal Yojana 2021 का लाभ?
युवा संबल योजना का लाभ हर एक व्यक्ति द्वारा मात्र 2 साल की अवधि के लिए ही लिया जा सकता है अगर आवेदक को 2 वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले ही नौकरी मिल जाती है तो उसको Yuva Sambal Yojana 2023 का लाभ नहीं दिया जाएगा इस योजना का लाभ लेने हेतु सबसे पहले आवेदक को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के तहत अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है।
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 का उद्देश्य
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को उनका हक़ देते हुए, आर्थिक सहायता करना है। आज के समय में शिक्षा को बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है, देश की अधिकतर जनता अब शिक्षा के प्रति जगरूप हो गई है। नौजवान पैसे कमाने और बड़ा आदमी बनने के लिए कड़ी मेहनत करते है। अच्छी नौकरी सभी का सपना होता है, लेकिन नौकरी न लगने की वजह से वे हताश हो जाते है। कई नौजवान इससे परेशान होकर डिप्रेशन में आ जाते है। युवा वर्ग देश का भविष्य है, जिसके भविष्य को सवारने के लिए सरकार उनकी आर्थिक सहायता कर रही है।
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य की सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को रोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
- बेरोजगार पुरुष युवको को प्रतिमाह 3000 रूपये जबकि महिला एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को 3500 रूपये सहायता राशि के तौर पर दिए जायेगे।
- Yuva Sambal Yojana 2023 के माध्यम से राजस्थान राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
- यह बेरोजगार भत्ता 2 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा और अगर किसी भी नागरिक की 2 साल पूरे होने से पहले ही नौकरी लग जाती है तो उसको यह लाभ नहीं मिलेगा।
- इस स्कीम के तहत आवेदन करने हेतु आवेदक को एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
- राज्य सरकार की इस योजना का लाभ राजस्थान राज्य में निवास करने वाला हर एक बेरोजगार नागरिक प्राप्त कर सकता है।
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 के लिए पात्रता व शर्तें
- मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के प्रार्थी का राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता परुष की उम्र 21 से 30 वर्ष व महिला की उम्र 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रार्थी के पास आयु प्रमाण पत्र व 10वीं की अंकतालिका होनी चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का कम से कम स्नातक पास होना अनिवार्य है।
- परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदक के पास परिवार की आय दर्शाने के लिए आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- एक परिवार के अधिकतम 2 सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते है।
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 के आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक के पास उसका पासपोर्ट साइज़ फोटो होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- परिवार का भामाशाह कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- स्थाई मूल निवास प्रमाण पत्र ।
- आवेदक को अपनी सभी मार्कशीट्स जिनमे 10वीं,12वीं और स्नातक इत्यादि भी जमा करवानी होगी।
- विकलांग अथवा दिव्यांग प्रार्थी को इससे जुड़ा प्रमाण पत्र प्रस्त्तुत करना होगा ।
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको department of skill employment and enterpreneurship Rajasthan की official website पर visit करना होगा।
- इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- आपको इस होम पेज पर मैन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको जॉब सीकर के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपको अप्लाई फॉर अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपके समक्ष एक अगला पेज खुल कर आ जाएगा।
- आपको इस पेज पर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार सिटीजन उद्योग या फिर गवर्नमेंट एम्पलाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके पश्चात आपके समक्ष रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
- इसके पश्चात आपको दिए गए सबमिट के टाइप पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक एसएसओ आईडी प्राप्त होगी। आपको इसके लॉगइन पेज पर जाना होगा।
- लॉगइन पेज पर जाकर एसएसओ आईडी पासवर्ड तथा स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
- इसके पश्चात आपको लॉगइन करना होगा।
- इस प्रकार आपके आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
Yuva Sambal Yojana 2021-2023 में आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
- सबसे पहले आपको department of skill employment and enterpreneurship Rajasthan की official website पर visit करना होगा।
- इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- आपको इस होम पेज पर मैन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको application status के option पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको एसएसओ आईडी पासवर्ड तथा स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
- अब आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी डालनी होगी।
- अब आपको सर्च के टाइम पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपके आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Contact information
हमने आपको आज अपनी इस आर्टिकल के जरिए राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल से जुड़ी सभी अहम जानकारी दे दी है। यदि आप अभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ईमेल आईडी पर मेल लेकर अपनी समस्या का निवारण कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी नीचे दी गई है।
- Helpline Number- 0141-2368850
- Email Id- Helpdesk.EEMS@rajasthan.gov.in
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने आपको अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान सरकार की Yuva Sambal Yojana 2021-2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा कर दी है। हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे। हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Also Read :- राजस्थान श्रमिक कार्ड 2020