petrol subsidy jharkhand registration | petrol subsidy for physically handicapped | petrol subsidy in india | petrol subsidy for disabled | fuel subsidy scheme | petrol subsidy app download | jharkhand petrol subsidy online apply | jharkhand petrol subsidy website | jharkhand petrol subsidy app download
Petrol Subsidy Scheme In Hindi : नमस्कार दोस्तों आज हम आपको झारखंड के Petrol Subsidy Yojana के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। दोस्तों झारखंड के मुख्यमंत्री जी ने 26 जनवरी को पेट्रोल सस्ता करने के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना को लांच करने का निर्णय लिया है। दोस्तों आज झारखंड राज्य में जन नागरिकों के पास राशन कार्ड उपलब्ध है वह नागरिक सब्सिडी वाला पेट्रोल खरीद सकेंगे। दोस्तों इस के लिए नागरिकों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान अपनी राशन कार्ड संख्या को अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी।
दोस्तों अब झारखंड राज्य के नागरिक सब्सिडी वाला पेट्रोल खरीदने पर अपने बैंक अकाउंट में सब्सिडी वाली राशि को प्राप्त कर सकेंगे। यह राशि प्रति लीटर पर ₹25 के हिसाब से प्रदान की जाएगी। दोस्तों आपको बता दें एक नागरिक 1 महीने में 10 लीटर Petrol Subsidy वाली दरों पर प्राप्त कर सकता है। दोस्तों इसके अनुसार एक नागरिक को ₹250 की सब्सिडी अपने बैंक खाता में प्राप्त कर सकता है। दोस्तों झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना की सरकार की ओर से पूर्ण तैयारी हो चुकी है। अब जल्दी ही नागरिकों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

इस योजना से संबंधित गाइडलाइंस को धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह के माध्यम से जारी कर दिया गया है। दोस्तों आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री जी ने समस्त जिला और शहरों के उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि वह झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना को सफल संचालित करने में हर प्रयास करें। दोस्तों यदि आप झारखंड राज्य से यह तो आपके लिए यह योजना बहुत कारगर साबित होने वाली है। जिन नागरिकों के पास दो पहिया वाहन है वह 10 लीटर पेट्रोल पर प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम किस तरह यह सब्सिडी वाला पेट्रोल खरीद सकते हैं तो इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे आर्टिकल पर बने रहिए।
Table of Contents
हर महीने 10 लीटर पेट्रोल पर नागरिकों को ₹250 दी जाएगी सब्सिडी
दोस्तों झारखंड राज्य में झारखंड सरकार ने सब्सिडी योजना के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। जिन नागरिकों के पास पहले से लाल या पीला या फिर हरा राशन कार्ड उपलब्ध है, वह नागरिक राशन कार्ड के माध्यम से सब्सिडी वाला पेट्रोल खरीद सकते हैं।

यह पेट्रोल केवल दो पहिया वाहन वाले नागरिकों के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा। चार पहिया वाहन वाले नागरिक को इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। दोस्तों झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना से लाभान्वित होने के लिए नागरिकों का बैंक अकाउंट होना जरूरी है। क्योंकि बैंक अकाउंट में ही सब्सिडी वाली राशि को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
Highlights Of Petrol Subsidy Scheme
आर्टिकल | Petrol Subsidy Scheme |
लागू की गयी | झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा |
साल | 2022 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | राशन कार्ड धारकों को पेट्रोल पर सब्सिडी प्रदान करना |
कैसे मिलेगा Petrol Subsidy Yojana का लाभ – पेट्रोल सब्सिडी इन इंडिया
दोस्तों आइए अब जान लेते हैं कि किस तरह पेट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ लिया जा सकता है। दोस्तों इस योजना से केवल दो पहिया वाहन वाले नागरिक है लाभान्वित हो सकते हैं और उनके पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। यदि राशन कार्ड नहीं है तब वह नागरिक Petrol Subsidy Yojana का लाभ नहीं ले सकता है।
दोस्तों झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना के अंतर्गत नागरिकों को प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को वर्तमान में जो भी पेट्रोल के दाम है वही चुकाने होंगे। फिर संबंधित विभाग के माध्यम से लाभार्थी के अकाउंट में सब्सिडी वाली राशि को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

दोस्तों आप Petrol Subsidy Scheme का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके और मोबाइल के माध्यम से ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। वैसे तो दोस्तों इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने jharkhand petrol subsidy website को भी लॉन्च किया है। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन से संबंधित पूर्ण जानकारी झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह जी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान की है।
झारखंड राज्य में राशन कार्ड धारकों की उपलब्ध संख्या
दोस्तों वर्तमान में झारखंड राज्य में करीब राशन कार्ड धारकों की संख्या 61 लाख तक पहुंच गई है। दोस्तों इसमें प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (पीएच) राशन कार्ड धारियों की संख्या 50,18,472 और अंत्योदय राशन कार्डधारियों की संख्या 8,99,400 है।
Petrol Subsidy Jharkhand के लिए रजिस्ट्रेशन करने हेतु मुख्य शर्तें
Petrol Subsidy Yojana के तहत यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित किए गए कई निर्देशों को फॉलो करना होगा और कई शर्तों को पूरा करना होगा। दोस्तों यह शर्तें कुछ इस प्रकार हैं-

- झारखंड पैट्रोल सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक के पास राशन कार्ड जरूरी है। यदि नागरिक के पास लाल पीला या फिर हरा राशन कार्ड है तो वह सब्सिडी वाला पेट्रोल प्राप्त कर सकता है।
- राशन कार्ड में जिन सदस्यों का नाम सम्मिलित किया गया है। उन सभी सदस्यों का आधार राशन कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- उम्मीदवार के आधार और राशन कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार का दो पहिया वाहन उसके नाम से होना अनिवार्य है।
Petrol Subsidy Jharkhand के तहत सब्सिडी लेने के लिए CMSUPPORTS App से कराएं रजिस्ट्रेशन या फिर वेबसाइट के माध्यम से करें आवेदन
दोस्तों आप ऑनलाइन माध्यम से सब्सिडी वाला पेट्रोल प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने CMSUPPORTS नाम से एक एप्लीकेशन को लॉन्च किया है। राज्य के राशन कार्ड धारक इस योजना का लाभ लेने के लिए एप्लीकेशन के माध्यम से खुद ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक Petrol Subsidy Yojana के लिए सुचारू की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट jsfss.jharkhand.gov.in है।
- सरकार के माध्यम से लांच किए गए मोबाइल ऐप में आवेदन का समय, उम्मीदवार का नाम राशन कार्ड संख्या और आधार संख्या आदि जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात उम्मीदवार को आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर उम्मीदवार को एक ओटीपी प्राप्त हो जाएगा।
- ओटीपी दर्ज करने के पश्चात उम्मीदवार को राशन कार्ड संख्या को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद वाहन संख्या और ड्राइविंग संख्या को भी दर्ज करना होगा।
- फिर इसके पश्चात उम्मीदवार के माध्यम से एप्लीकेशन भरने का काम पूर्ण होते ही वेरिफिकेशन के लिए एप्लीकेशन डीटीओ के लागिन में चला जाएगा।
- फिर इसके पश्चात डीटीओ इस एप्लीकेशन को सत्यापित करेंगे।
- जैसे ही इसकी रिसीविंग मिलेगी फिर तुरंत पश्चात आवेदन डीएसओ के लागिन इन में चला जाएगा।
- डीएसओ डीसी के आदेश के पश्चात एप्लीकेशन को कोषागार में भेजा जाएगा।
- कोषागार से बिल के भुगतान हेतु स्वीकृति राशि डीएसओ के अकाउंट में भेजी जाएगी।
- फिर डीएसओ प्रत्येक महीने लाभार्थी के अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सब्सिडी राशि को ट्रांसफर करेंगे।
- फिर यदि उम्मीदवार का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो इस स्थिति में राशन कार्ड धारक अर्थात मुखिया के अकाउंट में भुगतान राशि को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
किस किस राज्य में वर्तमान में कितना है पेट्रोल का दाम
दोस्तों देश के प्रत्येक राज्य में पेट्रोल के दाम अलग-अलग है। 29 जनवरी 2023 में पेट्रोल के जो भी दाम है उनकी जानकारी कुछ इस प्रकार से हैं-
S. No. | राज्य का नाम | पेट्रोल के भाव |
---|---|---|
1. | पंजाब (लुधियाना) | 95.57 रुपए प्रति लीटर |
2. | दिल्ली | 95.41 रुपए प्रति लीटर |
3. | हरियाणा (गुडग़ांव) | 87.11 रुपए प्रति लीटर |
4. | मध्यप्रदेश (भोपाल) | 107.23 रुपए प्रति लीटर |
5. | राजस्थान (जयपुर, जोधपुर, अलवर) | 107.06 रुपए प्रति लीटर |
6. | महाराष्ट्र (मुंबई) | 109.98 रुपए प्रति लीटर |
7. | उत्तर प्रदेश (लखनऊ) | 95.28 रुपए प्रति लीटर |
8. | तमिलनाडू (चेन्नई) | 101.40 रुपए प्रति लीटर |
9. | बिहार (पटना) | 105.92 रुपए प्रति लीटर |
10. | झारखंड (रांची) | 98.72 रुपए प्रति लीटर |
11. | प. बंगाल (कोलकाता) | 104.67 रुपए प्रति लीटर |
किस प्रकार जाने अपनी राज्य या फिर शहर के पेट्रोल के ताजा रेट
दोस्तों आप बहुत ही आसानी से अपने राज्य या फिर शहर के पेट्रोल के ताजे दाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल (आईओसी) के यूजर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 संख्या पर और एचपीसीएल के यूज़र HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 संख्या पर लिखकर मैसेज के माध्यम से सेंड कर सकते हैं। बीपीसीएल यूज़र RSP <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 संख्या पर मैसेज लिख कर सेंड कर सकते हैं।
Conclusion
दोस्तों आज हम आपको झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना से संबंधित पूर्ण जानकारी प्रदान की है। दोस्तों उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी और आप हमारी जानकारी के माध्यम से इस योजना का लाभ जरूर प्राप्त कर पाएंगे। दोस्तों हमारी वेबसाइट पर ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए और हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
पेट्रोल सब्सिडी app | पेट्रोल सब्सिडी इन इंडिया | पेट्रोल सब्सिडी योजना | पेट्रोलियम सब्सिडी | pds jharkhand | jsfss jharkhand gov in | petrol subsidy jharkhand | petrol subsidy app | petrol subsidy online apply | petrol subsidy registration | petrol subsidy in jharkhand app | petrol subsidy online