नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2021 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | transgender.dosje.gov.in Portal | नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल लॉगिन | National transgender Portal | National transgender Portal Login
National Transgender Portal : जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि सरकार द्वारा आज के समय में सभी तरह के सरकारी डॉक्यूमेंट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए ट्रांसजेंडर समुदाय को भी इस प्रकार की ऑनलाइन सुविधा देने का निर्णय लिया गया है इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
दोस्तों आज हम आपको अपनी इस आर्टिकल के द्वारा नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देंगे। जैसे कि नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? इसकी विशेषताएं क्या है? इसकी पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? आदि के बारे में आपको बताएंगे। यदि आप नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Table of Contents
National Transgender Portal
इस पोर्टल को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत के द्वारा शुरू किया गया है देश के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग इस पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं इसके अतिरिक्त तो वह आसानी से अपना आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र भी बनवा सकते हैं। इस पोर्टल के द्वारा लाभार्थी स्वयं अपना आईडी कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।

नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 रजिस्ट्रेशन
अगर आपने अपना पंजीकरण कर दिया है इसके बाद भी आपको प्रमाण पत्र या आईडी कार्ड नहीं प्राप्त हुआ है तो आप इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत कर सकती हैं। लाभार्थी की शिकायत का जल्दी से जल्दी समाधान किया जाएगा।इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद अब ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को अपना प्रमाण पत्र या फिर आईडी कार्ड बनवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है वह आसानी से घर बैठे ही अपना प्रमाण पत्र तथा आईडी कार्ड बना सकते हैं इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी इसके अतिरिक्त कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
Key Highlights Of National Transgender Portal
पोर्टल का नाम | नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल |
मंत्रालय | केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग |
लाभार्थी | ट्रांसजेंडर समुदाय |
उद्देश्य | आईडी कार्ड तथा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
साल | 2021-2022 |
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 का उद्देश्य
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को आगे आने और उनकी आत्म-पहचान के अनुसार ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट और पहचान पत्र हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जोकि ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत एक महत्वपूर्ण प्रावधान है। ट्रांसजेंडर व्यक्ति ऑनलाइन प्रमाणपत्र और पहचान पत्र के लिए आवेदन करने के लिए नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 का उपयोग कर सकेंगे। सभी आवेदक बिना किसी सरकारी दफ्तर में जाए आसानी से अपना आईडी कार्ड या प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इससे समय तथा पैसे दोनों की ही बचत होगी इसके अतिरिक्त कार्य प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
National Transgender Portal के लाभ तथा विशेषताएं
- नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा किया गया है।
- सरकार द्वारा इस पोर्टल को ट्रांसजेंडर समुदाय को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा देने हेतु शुरू किया है।
- इस पोर्टल का प्रयोग करके ट्रांसजेंडर समुदाय की नागरिक अपना प्रमाण पत्र या आईडी कार्ड बनवाने के लिए कर सकते हैं।
- आवेदनकर्ता इस पोर्टल की द्वारा अपना प्रमाण पत्र या आईडी कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे।
- सरकार की नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 पर शिकायत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
- इस पोर्टल के लॉन्च होने के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को पंजीकरण करने हेतु किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।
- इससे समय तथा पैसे दोनों की ही बचत होगी। 2157 कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
- यह प्रमाण पत्र जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध किए जाएंगे।
- लाभार्थी अपनी पंजीकरण संख्या डालकर अपना आईडी कार्ड स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस आईडी कार्ड का प्रयोग लाभार्थी विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कर सकती हैं।
- सरकार के इस पोर्टल इसका लाभ देश के सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग ले सकते हैं।
- इस पोर्टल के द्वारा पंजीकरण स्थिति को भी चेक किया जा सकता है।
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 पर आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)
- आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

- इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- आपको इस होम पेज पर रजिस्टर हेयर का विकल्प मिलेगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके समक्ष एप्लीकेंट्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे आपका नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, राज्य आदि डालना होगा।
- सभी जानकारी डालने के बाद आपको रजिस्टर के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
National Transgender Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।

- आपको इस होम पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड तथा स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड डालना होगा।
- अब आपको लॉगइन के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से इस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 से आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया।
- सर्वप्रथम आपको नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके पश्चात आपके समक्ष कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- आपको इस होम पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड तथा स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चा कोड डालना होगा।
- अब आपको लॉगइन के टैब पर क्लिक करना होगा।
- लॉग इन करने के पश्चात आपके समक्ष एक अगला पेज खुल जाएगा।
- आपको इस पेज पर एप्लीकेशन नंबर डालना होगा।
- अब आपकाआईडी कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आप इस आईडी कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।
Conclusion
नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 में उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पहचान पत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी जा रही है इसके साथ ही यदि आप का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं किया गया है या इसमें कोई देरी की जा रही है तो आप इसके लिए शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है जिसके माध्यम से वह घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें।
दोस्तों आज हमने आपको अपनी इस आर्टिकल के द्वारा नेशनल ट्रांसजेंडर पोर्टल 2023-2024 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दे दी है यदि आप इस आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं हम अवश्य ही आपके प्रश्नों का उत्तर प्रदान करेंगे हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Also Read : दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना