CG E District Portal | CG E District Portal Online Apply | CG E District Portal Registration | CG E District Portal Login | Chhattisgarh E District Portal | छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन,छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल लॉगइन
CG E District Portal : दोस्तों आज हम आपको सीजी ई डिस्टिक पोर्टल के बारे में बताएंगे | इस पोर्टल को छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है| CG E District Portal के माध्यम से आम आदमी की कई जरूरतें पूरी हो सकेंगी| इसीलिए इस पोर्टल को शुरू किया गया है | जिससे कि छत्तीसगढ़ के आम आदमी किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उन्हें इन दस्तावेजों के लिए कहीं जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी| आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको Chhattisgarh E District Portal के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे |कृपया हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

Table of Contents
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है ?
दोस्तों यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य से हैं तो आपको यह जानकारी होगी कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अपने आय जाति निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने होते थे | परंतु अब छत्तीसगढ़ की सरकार ने सीजी ई डिस्टिक पोर्टल शुरू किया है |
CG E District Portal के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन दस्तावेजों के लिए अप्लाई कर सकते हैं और दस्तावेजों को ऑनलाइन ही रिसीव कर सकते हैं| यह सुविधा मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है | CG E District Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को ऑनलाइन दस्तावेज बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Chhattisgarh E District Portal
CG E District Portal के द्वारा राज्य के सभी नागरिक अब घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं| इसके साथ ही वह अपने एप्लीकेशन फॉर्म की स्थिति भी जा सकते हैं |इससे राज्य के नागरिकों की समय की बचत होगी और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे | छत्तीसगढ़ ई डिस्टिक पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवा के द्वारा सरकारी विभाग के माध्यम से प्रदान किए गए सभी दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
अगर आप CG E District Portal पर जाकर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है।

CG E District के अंतर्गत सेवाएं
यहां पर हम आपको ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की कौन-कौन सी सेवाएं हैं यह बता रहे हैं जो निम्नलिखित है।
प्रमाण पत्र सेवायें
दोस्तों आप CG E District Portal की सहायता से सरकारी विभाग के माध्यम से जारी किए गए सभी प्रकार के दस्तावेज प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इनकी सूची कुछ इस प्रकार है।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म पंजीकरण
- जन्म प्रमाण पत्र
- विवाह पंजीकरण
- विवाह प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
इन सभी दस्तावेजों को आप घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन बनवा सकते हैं इस पूरे प्रोसेस में आपके 20 से 25 दिन लग जाते हैं।
लाइसेंस सेवायें
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के माध्यम से आप अपने बिजनेस से मुताबिक सभी प्रकार के लाइसेंस ऑनलाइन बनवा सकते हैं यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
- कीटनाशक का लाइसेंस,
- कृषि-उर्वरक लाइसेंस,
- वज़न और माप- निर्माता नया लाइसेंस
- दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस
- ड्राइविंग लाइसेंस
इस प्रकार के आप सभी लाइसेंस CG E District Portal के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन बनवा सकते हैं इससे ऑनलाइन लाइसेंस को बनवाने में करीब 1 महीने से लेकर डेढ़ महीना तक लग जाता है |
राजस्व सेवायें
अगर आप छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के द्वारा राजस्व सेवाओं से संबंधित लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आपको बता दें आप इन लाइसेंस को भी ऑनलाइन बनवा सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
- कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6
- राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ
- कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट
इस प्रकार आप सभी लाइसेंस और सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके इन्हें ऑनलाइन बनवा सकते हैं |इसकी पूरी प्रोसेस में कम से कम 3 महीने तक का समय लग सकता हैं।
CG E District Portal Online Apply : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Chhattisgarh E District Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप नीचे दिए गए सभी चरणों को ध्यान पूर्वक फॉलो करें |
- सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |

- अब वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर आ जाएगा |
- फिर आपको नागरिक का ऑप्शन दिखाई देगा |

- अब आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- यदि आप पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं |
- तब आपको Click Here for New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया फॉर्म ओपन हो जाएगा |

- इस फॉर्म को आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा
- फिर पूछी गई जानकारी के साथ फॉर्म भरना होगा।
- अब फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
- इसके पश्चात आप लॉग इन कर सकते हैं|
- लॉग इन करने के बाद आपको प्रमाण पत्र सेवा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपको प्रमाण पत्र सेवाओं की एक सूची मिल जाएगी |
- इस सूची के अंतर्गत आपको जो भी प्रमाण पत्र बनवाना है |
- आपको उसके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- फिर स्क्रीन पर उससे जुड़ी जानकारी आ जाएगी |
- अब पूछी गई जानकारी के साथ फॉर्म भरना होगा |
- इसके बाद संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके फॉर्म के साथ अटैच कर अपलोड करना होगा |
- फिर आपकी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कंप्लीट हो जाएगी|
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कंप्लीट होने के पश्चात आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाएगा |
- जिसे भविष्य के लिए आपको उसे सुरक्षित रखना होगा ।
CG E District Registration की स्थिति चैक करना 2023
- यदि आप CG E District Portal Registration कर चुके हैं और आप अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए CG E District Portal की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब वेबसाइट ओपन हो जाएगी यहां वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा|
- होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति की जांच का एक ऑप्शन दिखाई देगा |

- फिर आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- फिर आपको enter रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है |
- इस प्रकार आप अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति घर बैठे ही जांच सकते हैं।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची कैसे देखे? 2023
- सर्वप्रथम आपको CG E District Portal की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
- अब official वेबसाइट पर जाने के पश्चात स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा |
- यहां होम पेज पर आपको सेवाओं का सेक्शन दिखाई देगा|
- फिर सेक्शन में प्रमाण पत्र सेवाओं का एक ऑप्शन मिलेगा |
- फिर आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात स्क्रीन पर नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा|

- इस पेज पर आपको सेवाओं की सूची प्राप्त हो जाएगी |
- आप अपनी आवश्यकता के अनुसार सेवा ले सकते हैं |
Contact us
यदि आप किसी कठिनाई का सामना कर रहे हैं या आप CG E District Portal से संबंधित किसी प्रश्न का उत्तर प्राप्त करना चाहते हैं |तो आपको आप परेशान होने की आवश्यकता नहीं है | नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं| हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है|
- हेल्पलाइन नंबर : (0771) 2533-350
- ईमेल आईडी : edistricthd.cg@gmail.com